आंगनवाड़ी सुपरवाइजर भर्ती के लिए बिहार राज्य में नोटिफिकेशन प्रकाशित किया गया है। ऐसे में जो लोग बिहार में रहते हैं और आंगनवाड़ी में नौकरी करना चाहते हैं तो इनके लिए यह एक अच्छा मौका है। दरअसल बिहार आंगनवाड़ी पश्चिम जिला चंपारण हेतु सुपरवाइजर के खाली पदों पर भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया है।
ऐसे में जो अभ्यर्थी इच्छुक हैं और आंगनवाड़ी में सुपरवाइजर के पद पर काम करना चाहते हैं तो वे 20 मई तक अपने आवेदन फार्म को भरकर जमा कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपना आवेदन संबंधित वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से जमा करना होगा।
आज के इस आर्टिकल में हम आपको बिहार आंगनवाड़ी सुपरवाइजर भर्ती के बारे में जानकारी देंगे। इस तरह से इस लेख में आपको हम बताएंगे कि इस भर्ती के लिए आयु सीमा, योग्यता, सैलरी, चयन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, जरूरी नियम इत्यादि क्या रखे गए हैं।
Anganwadi Supervisor Vacancy
बिहार राज्य में जो लोग सरकारी नौकरी करना चाहते हैं तो इनके लिए वह अवसर आ गया है। दरअसल बिहार आंगनवाड़ी की तरफ से पश्चिम जिला चंपारण हेतु सुपरवाइजर के अनेकों पदों के लिए भर्ती की घोषणा की गई है।
इसके तहत ऑनलाइन आवेदन जमा करने की शुरुआत 21 अप्रैल से हो चुकी है और उम्मीदवार अपना आवेदन अंतिम तारीख यानी 20 मई तक दे सकते हैं। आपको हम यहां बता दें कि इस भर्ती के अंतर्गत उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा में उपस्थित होना होगा। इसलिए आप आवेदन जमा करने से पहले एक बार भर्ती के नोटिफिकेशन को सही प्रकार से पढ़ लें।
आंगनवाड़ी सुपरवाइजर भर्ती के तहत पद विवरण
बिहार में आंगनवाड़ी के लिए जो सुपरवाइजर भर्ती की घोषणा की गई है तो इसके माध्यम से 33 खाली पदों को भरा जाएगा। निम्नलिखित हमने सारे पदों का पूरा विवरण बताया है ताकि आप सही से समझ सकें :-
- सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए बिहार आंगनवाड़ी में 14 पद खाली हैं।
- जो आर्थिक रूप से कमजोर श्रेणी के अभ्यर्थी हैं इनके लिए 3 पदों पर भर्ती की जाएगी।
- अनुसूचित जाति के अभ्यर्थियों के लिए कुल खाली पद 5 रखे गए हैं।
- जो अभ्यर्थी अनुसूचित जनजाति से संबंध रखते हैं इनके लिए 1 पद रखा गया है।
- ईबीसी वर्ग के लिए कुल रिक्त पद 7 हैं।
- जबकि ओबीसी वर्ग के लिए बिहार आंगनवाड़ी में 3 खाली पद तय किए गए हैं।
आंगनवाड़ी सुपरवाइजर भर्ती के लिए आयु सीमा
अगर आप आंगनवाड़ी सुपरवाइजर भर्ती के लिए अपना आवेदन जमा करना चाहते हैं तो ऐसे में आयु सीमा कुछ इस प्रकार से विभाग द्वारा निर्धारित की गई है :-
- सुपरवाइजर पद के लिए जरूरी है कि उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 साल तक हो।
- जबकि बिहार सुपरवाइजर भर्ती के लिए अधिकतम आयु विभाग ने 45 साल तय की है।
आंगनवाड़ी सुपरवाइजर भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता
बिहार राज्य की आंगनवाड़ी सुपरवाइजर भर्ती के लिए जो उम्मीदवार आवेदन जमा करना चाहते हैं तो इसके लिए शिक्षा योग्यता कुछ इस प्रकार से निर्धारित की गई है :-
- केवल महिला उम्मीदवार ही इस भर्ती के लिए अप्लाई कर सकती हैं।
- महिला ने अनिवार्य तौर पर दसवीं कक्षा किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से पास की होनी चाहिए।
- ऐसी महिला जो पश्चिम जिला चंपारण की रहने वाली स्थाई नागरिक है केवल वही आवेदन जमा कर सकती है।
आंगनवाड़ी सुपरवाइजर भर्ती के लिए वेतमान
बिहार आंगनवाड़ी सुपरवाइजर भर्ती के लिए जिन महिलाओं को चुना जाएगा तो इन्हें प्रति महीने काफी आकर्षक वेतन भी मिलेगा। आपको जानकारी के लिए बता दें कि हर महीने सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत महिलाओं को 27500 रूपए की सैलरी मिलेगी।
आंगनवाड़ी सुपरवाइजर भर्ती की चयन प्रक्रिया
बिहार राज्य में आंगनवाड़ी सुपरवाइजर भर्ती के लिए उम्मीदवारों को तभी नौकरी मिलेगी जब वे चयन प्रक्रिया में सफल हो पाएंगे। आपको जानकारी के लिए बता दें कि सबसे पहले महिलाओं को लिखित एग्जाम देना पड़ेगा।
इस प्रकार से जो महिलाएं लिखित एग्जाम को पास कर लेंगी फिर इन्हें दस्तावेज वेरीफाई के लिए बुलाया जाएगा। इस प्रकार से फिर योग्य महिलाओं की एक मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी जिसके आधार पर आंगनवाड़ी में सुपरवाइजर के पद पर नियुक्ति दी जाएगी।
आंगनवाड़ी सुपरवाइजर भर्ती हेतु आवश्यक दस्तावेज
बिहार में आंगनवाड़ी सुपरवाइजर भर्ती के लिए जो महिलाएं आवेदन देना चाहती हैं तो इन्हें निम्नलिखित दस्तावेज भी जमा करने होंगे :-
- आधार कार्ड
- जाति प्रमाण पर
- दसवीं कक्षा की मार्कशीट
- दसवीं क्लास का प्रमाण पत्र
- डोमिसाइल प्रमाण पत्र
- अनुभव प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट आकार का फोटो
- ईमेल आईडी
- सक्रिय मोबाइल नंबर आदि।
आंगनवाड़ी सुपरवाइजर भर्ती के लिए पात्रता
- आवेदन देने वाली महिला बिहार राज्य की रहने वाली मूल निवासी हो।
- यह भी आवश्यक है कि महिला पश्चिमी चंपारण जिले की स्थाई निवासी हो।
- महिला ने कम से कम दसवीं कक्षा उत्तीर्ण की होनी चाहिए।
- महिला को आंगनवाड़ी सेविका के तौर पर कार्य करने का न्यूनतम 10 साल का अनुभव हो।