महिलाओं के लिए कल्याणकारी कदम उठाते हुए तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने हेतु विभिन्न राज्यों की तरह छत्तीसगढ़ राज्य सरकार तथा वर्तमान मुख्यमंत्री जी के द्वारा विवाहित एवं विधवा दोनों ही प्रकार की महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना शुरू की गई है।
इस योजना के अंतर्गत गरीब परिवार की महिलाओं के लिए उनके मासिक खर्च को आसानी के साथ चलने में सहायता देने हेतु वित्तीय राशि का प्रबंध किया जा रहा है। बताते चलें कि यह योजना मार्च 2024 में सामने आई थी जिसके अंतर्गत इसी वर्ष पात्र महिलाओं के रजिस्ट्रेशन दो चरणों में पूरे किए गए हैं।
राज्य की ऐसी महिलाएं जिन्होंने महतारी वंदन योजना के रजिस्ट्रेशन के चरणों में अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है तथा पंजीकृत हुई है उन सभी महिलाओं के लिए निरंतर रूप से लाभ प्रदान किया जा रहा है। यह योजना महिलाओं के खातों में अब तक 13 किस्तें तक भेज चुकी है।
Mahtari Vandana Yojana 14th Installment Date
महतारी वंदन योजना से पंजीकृत महिलाओं के लिए यह जानकारी होगी कि इस योजना के अंतर्गत 13वीं किस्त को 15 मार्च 2025 को हस्तांतरित किया गया है। 13 किस्त जारी हो जाने के बाद अब राज्य सरकार के द्वारा महिलाओं के लिए अगली किस्त से लाभार्थी करने हेतू प्रक्रिया बनाई जा रही है।
मार्च महीने के बाद आप अप्रैल शुरू हो जाने के बाद महतारी वंदन योजना से जुड़ी छत्तीसगढ़ राज्य की महिलाएं यह जानने के लिए काफी उत्साहित है की योजना की अगली किस्त उनके लिए कब तक प्रदान की जाएगी।
महतारी वंदन योजना की अगली किस्त का इंतजार कर रही महिलाओं की जानकारी के लिए आज हम इस आर्टिकल में सभी प्रकार के महत्वपूर्ण जानकारी बताने वाले हैं साथ में अगली किस्त के ऑनलाइन इंस्टॉलमेंट स्टेटस चेक करने की विधि के बारे में भी चर्चा करेंगे।
महतारी वंदन योजना के लिए पात्रता
छत्तीसगढ़ राज्य सरकार के द्वारा महतारी वंदन योजना के अंतर्गत महिलाओं के लिए निम्न पात्रता मापदंडों के आधार पर मासिक वित्तीय राशि का लाभ दिया जा रहा है :-
- महिला मूल रूप से अपने परिवार समेत छत्तीसगढ़ राज्य में निवास करती हो।
- इस योजना में केवल विवाहित तथा विधवा महिलाओं के लिए ही लाभार्थी किया जा रहा है।
- महिला की आयु 21 वर्ष तथा 59 वर्ष के बीच में ही होनी चाहिए।
- उसका पंजीकरण महतारी वंदन योजना के चरणों के अंतर्गत सफल हुआ।
- महिला के बैंक खाते में डीबीटी तथा केवाईसी अनिवार्य रूप से हो।
महतारी वंदन योजना वित्तीय राशि
महतारी वंदन योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य की पंजीकृत महिलाओं के लिए वित्तीय राशि के रूप में हर महीने ₹1000 प्रदान किए जाते हैं। यह राशि राज्य की सभी महिलाओं के लिए बिना किसी भेदभाव के महीने की शुरुआती तिथियां के मध्य ही डायरेक्ट खाते में हस्तांतरित कर दी जाती है।
महतारी वंदन योजना 14वीं किस्त
जैसा कि हमने बताया है की योजना के अंतर्गत महिलाओं के लिए महीने के शुरुआती सप्ताह में ही लाभार्थी किया जाता है। इसी क्रम में योजना की 14वीं किस्त का हस्तांतरण भी 10 से 15 तारीख के बीच में किया जा सकता है। योजना की इस महत्वपूर्ण किस्त से संबंधित लेटेस्ट खबर जल्द ही सामने आ सकती है।
महतारी वंदन योजना के फायदे
महतारी वंदन योजना से छत्तीसगढ़ राज्य की महिलाओं के लिए निम्न फायदे हुए हैं :-
- राज्य की गरीब वर्ग की महिलाएं सरकारी तौर पर वित्तीय सहायता प्राप्त कर पा रही है।
- उनके लिए अपने दैनिक खर्चों को जलाने में भी काफी आसानी हो पा रही है।
- इस वित्तीय राशि की मदद से भी अपने बच्चों का पालन पोषण भी कर रही है।
- योजना की राशि से महिलाएं सूक्ष्म स्तर पर बचत भी कर रही है।
- महतारी वंदन योजना से छत्तीसगढ़ राज्य में महिलाओं के स्तर को भी बेहतर बनाया जा रहा है।
महतारी वंदन योजना बेनिफिशियरी स्टेटस
महतारी वंदन योजना का कार्य विवरण ऑनलाइन मोड में ही व्यवस्थित किया गया है जिसके अंतर्गत योजना से पंजीकृत महिलाओं के लिए लाभार्थी करने के बाद बेनिफिशियरी स्टेटस को ऑनलाइन महतारी वंदन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर सबमिट कर दिया जाता है।
ऐसी महिलाएं जो महतारी वंदन योजना की 14वीं किस्त का लाभ प्राप्त करती है उन सभी के लिए अपनी जानकारी हेतु आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी बेनिफिशियरी स्टेटस को जरुर चेक कर लेना होगा ताकि उन्हें किस्त के बारे में डिटेल पता चल सके। ऑनलाइन स्टेटस को रजिस्ट्रेशन क्रमांक आधार तथा मोबाइल नंबर से चेक किया जा सकता है।
महतारी वंदन योजना 14वीं क़िस्त का स्टेटस कैसे चेक करें?
- ऑनलाइन इंस्टॉलमेंट स्टेटस चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल पर विजिट करें।
- आधिकारिक पोर्टल के होम पेज पर बेनिफिशियरी स्टेटस वाली लिंक को सर्च कर लेना होगा।
- अब लिंक पर क्लिक करते हुए अगले पेज पर पहुंचे तथा मांगे जाने वाले आवश्यक विवरण को दर्ज करें।
- विवरण दर्ज हो जाने के बाद कैप्चा भरे और वेरीफाई कर दें।
- इस प्रकार से स्क्रीन पर वेरीफिकेशन स्टेटस प्रदर्शित हो जाएगा।
- यहां पर महिलाएं अपनी वर्तमान तथा पिछली सभी किस्तों की डिटेल आसानी से देख सकती है।