ऑल एज जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन अप्लाई करना अब पहले के मुकाबले बहुत आसान हो गया है। इसके लिए ना तो आपको किसी सरकारी दफ्तर के चक्कर लगाने होंगे और ना ही अपना समय ही खराब करना होगा। आप अपने लैपटॉप से या फिर अपने मोबाइल से कुछ ही चरणों का उपयोग करके अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।
इस प्रकार से आप घर बैठे आवेदन देने के साथ-साथ अपना जन्म प्रमाण पत्र आसानी के साथ डाउनलोड भी कर सकते हैं। लेकिन इसके लिए आपको यह पता होना चाहिए कि आपको कौन सी वेबसाइट पर और कैसे जन्म प्रमाण पत्र के लिए पंजीकरण करना होता है।
आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे ऑल एज जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन अप्लाई की पूरी प्रक्रिया क्या है। ऐसे में जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आपको कौन सी प्रक्रिया अपनानी होती है हम यह भी बताएंगे। इसके साथ हम आपको बताएंगे कि जन्म प्रमाण पत्र को आप कैसे डाउनलोड कर सकते हैं।
All Age Birth Certificate Online Apply
सरकार ने सभी आयु के लोगों के लिए एक सरकारी योजना शुरू की है जिसके माध्यम से जन्म प्रमाण पत्र आसानी से बनवाया जा सकता है। जानकारी के लिए बता दें कि इस प्रक्रिया के लिए आप सभी नागरिकों को ऑनलाइन तरीके का उपयोग करते हुए अपना जन्म प्रमाण पत्र का आवेदन फार्म जमा करना होता है।
इस प्रकार से आपको चाहे किसी नवजात शिशु का जन्म प्रमाण पत्र बनवाना हो या फिर अपना, आप आसानी से बनवा सकते हैं। दरअसल सरकार द्वारा शुरू किए गए पोर्टल के माध्यम से अब सभी उम्र के लोग अपना जन्म प्रमाण पत्र सरलता के साथ बनवा सकते हैं और डाउनलोड कर सकते हैं।
जन्म प्रमाण पत्र हेतु आवश्यक दस्तावेज
जब आप जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए अप्लाई करते हैं तो ऐसे समय आपको निम्नलिखित जरूरी दस्तावेजों की जरूरत पड़ती है :-
- आधार कार्ड
- नर्सिंग होम अथवा अस्पताल से जारी किया गया जन्म प्रमाण पत्र
- माता और पिता की पहचान से संबंधित दस्तावेज
- पासपोर्ट आकार के फोटो आदि।
जन्म प्रमाण पत्र की जानकारी
जब आप जन्म प्रमाण पत्र को बनवाने के लिए अप्लाई करते हैं तो ऐसे समय आपको आवेदन के दौरान कुछ बातों का ध्यान रखना होता है जैसे :-
- जो भी जानकारी आपसे आवेदन फार्म में पूछी जाए तो आपको इसे बिल्कुल सही तरह से दर्ज करना चाहिए।
- यदि आप पूछी गई जानकारी गलत लिखेंगे तो ऐसे में जन्म प्रमाण पत्र रिजेक्ट कर दिया जाएगा।
- अपने मोबाइल नंबर को आपको हमेशा चालू रखना चाहिए जिससे कि ओटीपी आपको आसानी से प्राप्त हो जाए।
- जन्म प्रमाण पत्र के फॉर्म को सबमिट करने से पूर्व आपको एक बार सारे विवरण को चेक कर लेना चाहिए।
जन्म प्रमाण पत्र के लिए पंजीकरण प्रक्रिया
अगर आप अपना जन्म प्रमाण पत्र बनवाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सबसे पहले संबंधित वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण पूरा करना होता है और इसके लिए आपको निम्नलिखित चरणों को अपनाना होगा :-
- सबसे पहले आपको अपने मोबाइल में crsorgi नामक वेबसाइट को खोल लेना है।
- जब वेबसाइट खुल जाए तो इसके बाद आपको जनरल पब्लिक वाले ऑप्शन को ढूंढ कर इसे दबाना है।
- अब यदि आपका अकाउंट नहीं बना हुआ है तो आपको रजिस्ट्रेशन करने के लिए जरूरी जानकारी को भरना है।
- इसके लिए आपको अपना पूरा नाम, लिंग, जन्मतिथि को दर्ज कर देना है।
- आगे फिर आपको अपना पूरा पता सही से लिखना है।
- इसके बाद फिर आपको अपना आधार कार्ड का नंबर लिखने के बाद फिर इंडियन वाले ऑप्शन को चुन लेना है।
- अब आपको नीचे की तरफ दिए गए बॉक्स के ऊपर टिक करके अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना है।
- आगे आपको सेंड ओटीपी वाला बटन दबाकर ओटीपी प्राप्त कर लेना है।
- यहां पर अब आपको ओटीपी को सही से दर्ज करके फिर से फाइनल सबमिट वाला बटन दबाना है।
जन्म प्रमाण पात्रता ऑनलाइन आवेदन हेतु लॉगिन कैसे करें?
जब आप भारत सरकार की जन्म प्रमाण पत्र बनवाने वाली वेबसाइट पर अपना यूजरनेम और पासवर्ड बना लेंगे तो इसके बाद फिर आपको पोर्टल पर अपना लॉगिन करना होता है :-
- सर्वप्रथम आपको यहां पर अपना मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करना है।
- इसके बाद आपको ओटीपी के जरिए से स्वयं को सत्यापित करना है।
- तो लॉगिन के पश्चात आपके सामने आवेदन वाला डैशबोर्ड खुल जाएगा
जन्म प्रमाण पात्रता के लिए फॉर्म कैसे भरें?
निम्नलिखित हम आपको वे सभी चरण बता रहे हैं जिनके माध्यम से आप ऑनलाइन अपना जन्म प्रमाण पत्र का फॉर्म भर सकते हैं :-
- सबसे पहले आपको पोर्टल पर लॉगिन हो जाना है और वेबसाइट के डैशबोर्ड में चले जाना है।
- यहां पर आपको बाएं तरफ एक मेनू दिखाई देगा जिसमें आपको बर्थ वाले विकल्प पर क्लिक करना है।
- इसके तहत अब आपके सामने रिपोर्ट बर्थ का विकल्प आएगा आपको इसे चुन लेना है।
- अब एक नया पेज आपके सामने खुलकर आएगा जिसमें आपको अपना राज्य, भाषा, जन्म की तारीख, जन्म का समय और स्थान एवं लिंग का चयन करना है।
- आगे आपको बच्चे या फिर व्यस्क व्यक्ति की जानकारी भरनी है।
- यहां पर आपको नाम और मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, आधार नंबर एवं माता-पिता की जानकारी को दर्ज करना है।
- आगे आपको जन्म के स्थान की जानकारी जैसे कि राज्य, जिला उप-जिला, गांव इत्यादि को लिखना है।
- सारा विवरण भरकर फिर आपको नेक्स्ट बटन को दबाना है और इसके बाद सबमिट वाले ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन डाउनलोड कैसे करें?
जन्म प्रमाण पत्र के आवेदन को जब आप जमा कर देंगे तो ऐसे में आपको 8-10 दिन के बाद जन्म प्रमाण पत्र मिल जाता है। तो आप अपने जन्म प्रमाण पत्र को निम्नलिखित तरीके का उपयोग करके डाउनलोड कर सकते हैं :-
- सबसे पहले आपको उस पोर्टल पर जाना है जहां से आपने अपना जन्म प्रमाण पत्र बनवाने का आवेदन जमा किया था।
- अब आपको यहां पर लॉगिन विवरण दर्ज करके लॉगिन कर लेना है।
- इसके बाद आपके सामने डाउनलोड सर्टिफिकेट या फिर ऐसा ही कोई अनुभाग आएगा आपको इसमें चले जाना है।
- यहां पर अब आपको जन्म प्रमाण पत्र का पीडीएफ फॉर्मेट दिखाई देगा आपको इसे डाउनलोड करके इसका प्रिंट निकाल लेना है।